Hanuman Chalisa

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब आठवीं से पहले भी फेल होंगे बच्चे

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (07:25 IST)
नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को आठवीं कक्षा तक के छात्रों को अनुत्तीर्ण ना करने की नीति खत्म करने को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने साथ ही देश में विश्व स्तर के 20 संस्थानों के निर्माण की मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना को भी अपनी मंजूरी दे दी।
 
इसे लेकर बाल निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार संशोधन विधेयक में एक प्रावधान बनाया जाएगा जिससे राज्यों को साल के अंत में होने वाली परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर छात्रों को पांचवीं और आठवीं कक्षा में रोकने की मंजूरी मिल जाएगी।
 
हालांकि छात्रों को कक्षाओं में रोकने से पहले एक परीक्षा के जरिये सुधार का एक दूसरा मौका दिया जाएगा। विधेयक अब मंजूरी के लिए संसद में पेश किया जाएगा।
 
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मौजूदा प्रावधान के तहत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए बिना भी आठवीं कक्षा तक बढ़ते जा सकते हैं। यह एक अप्रैल, 2011 को लागू हुए अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, महिला पत्रकार से कहा- बहुत हुआ, थैंक्यू डॉर्लिंग

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग गिरीं, 3 की मौत, जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया में अलर्ट

जयपुर में चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, जयपुर में 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद

यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?

अगला लेख