सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय को चार सप्ताह की पैरोल

Webdunia
शुक्रवार, 6 मई 2016 (17:47 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दो साल से अधिक समय से तिहाड़ जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार सप्ताह के कस्टडी पैरोल को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।
सहारा प्रमुख की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें (सुब्रत रॉय को) चार सप्ताह के लिए जेल से छुट्टी दी है। हालांकि इस दौरान सादी पोशाक में पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।
 
विशेष पीठ ने कहा कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर यह तय करेंगे कि कितने पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। न्यायालय ने कहा कि इस दौरान वे देश छोड़कर नहीं जाएंगे और पुलिस हिरासत में ही रहेंगे।
 
न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ, हरिद्वार और गंगा सागर जा सकते हैं। न्यायालय ने सहारा प्रमुख के बहनोई अशोक राय चौधरी को भी कस्टडी पैरोल दी है।
 
गौरतलब है कि सहारा प्रमुख की मां छवि राय का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 95 साल की थीं। उनके निधन की खबर पाने के बाद सहारा प्रमुख की ओर से सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश तीरथसिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया था और अपने मुवक्किल को पैरोल पर छोड़े जाने का अनुरोध भी किया था। 
 
न्यायमूर्ति ठाकुर ने उसके बाद सहारा प्रमुख की अर्जी पर विचार के लिए अपराह्न दो बजे का समय मुकर्रर करते हुए कहा था कि इस अनुरोध पर विशेष पीठ सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति ठाकुर, न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे की विशेष पीठ ने अंतत: सुब्रत रॉय को चार हफ्ते की छुट्टी दे दी। 
 
सहारा प्रमुख, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ एक विवाद को लेकर अदालत के आदेश की अवमानना मामले में 4 मार्च 2014 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अदालत ने उनकी जमानत के लिए 5000 करोड़ रुपए नकद और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी देने की शर्त रखी है, लेकिन सहारा प्रमुख ऐसा कर पाने में अब तक असफल रहे हैं। (वार्ता)  
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख