कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2016 (19:04 IST)
नई दिल्ली। चर्चित एवं लोकप्रिय कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का शनिवार को अपने निवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। तैलंग 56 वर्ष के थे। तैलंग पिछले डेढ़ साल से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।
तैलंग का जन्म 26 फरवरी 1960 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था और उनका पहला कार्टून 1970 में 10 साल की उम्र में एक अखबार में छपा था। वे बचपन में टिनटिन फैंटम और ब्लांडी जैसी कॉमिक पत्रिकाओं से प्रभावित थे और कार्टून बनाने के लिए इन्हीं से प्रेरित हुए। उन्हें 1982 में मुंबई के इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया में पहली बड़ी नौकरी मिली।
 
साल 1983 में तैलंग ने नवभारत टाइम्स, दिल्ली में काम शुरू किया। वह कई साल तक हिन्दुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे और इंडियन एक्सप्रेस तथा टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए भी काम किया। बाद में उन्होंने एशियन ऐज के लिए काम किया।
 
साल 2009 में उनकी कार्टून पुस्तिका ‘नो, प्राइम मिनिस्टर’प्रकाशित हुई जिसमें प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल के दौरान बनाए गए उनके कार्टूनों का संग्रह है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर कार्टूनिस्ट के निधन पर शोक प्रकट किया।
 
एआईसीसी ने ट्वीट किया कि उनके असमय निधन से दुखी सोनिया गांधी ने कहा कि कार्टूनों के माध्यम से समकालीन घटनाक्रमों के उनके चित्रण और कलात्मक अभिव्यक्ति के अधिकार के प्रति उनकी निडर प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।
 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी तैलंग के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग के बारे में खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ। उनके व्यंग्य और हास्यबोध का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।  (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?