महंत नरेन्द्र गिरि के कमरे से मिला सुसाइड नोट, गले में था फंदा

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (20:00 IST)
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज के एसएसपी‍ त्रिपाठी ने भी आत्महत्या की पुष्टि की है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि महंत का कमरा अंदर से बंद था एवं उनके गले में फंदा लगा हुआ था। शव जमीन पर लेटी हुई अवस्था में था। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक महंत ने अपने सुसाइड नोट में पूरी वसीयत लिखी हुई थी। उसमें शिष्य आनंद गिरि का जिक्र भी था। एसएसपी त्रिपाठी के मुताबिक महंत गिरि अपने शिष्य से दुखी थे।

आनंद गिरि से हुआ था विवाद : महंत नरेन्द्र गिरि का पूर्व में अपने शिष्य के साथ विवाद भी हुआ था, लेकिन शिष्य आनंद गिरि द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद विवाद का पटाक्षेप हो गया था। हालांकि उस समय आनंद गिरि को अखाड़ा परिषद से बाहर भी कर दिया था।

मोदी ने दुख जताया : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महंत का निधन अत्यंत दुखद है। संत समाज में नरेन्द्र गिरि का योगदान अहम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महंत के निधन पर दुख जताया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir में रेलवे ने रचा नया इतिहास, पहली आटो मालगाड़ी से 116 कारें पहुंचीं कश्मीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पहुंचे खंडवा, दुर्गा विसर्जन में मृतकों परिजनों को बंधाया ढांढस

चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात

50 देश, 62 करोड़ दर्शक, अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास

उत्‍तर प्रदेश में सीएम युवा कॉन्क्लेव ने लिखी नई इबारत, 12 हजार से ज्‍यादा बिजनेस इंक्वायरी और 9200 पंजीकरण हुए दर्ज

अगला लेख