शिअद प्रमुख सुखबीर बादल के काफिले पर पथराव, चार घायल

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2017 (11:29 IST)
फाजिल्का। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर उनके निर्वाचन क्षेत्र जलालाबाद के कंधवाला हाजिर खान गांव में करीब 20 लोगों के एक समूह ने पथराव किया जिसमें अकाली दल के चार कार्यकर्ता घायल हो गए और पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
 
फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि रविवार रात हुए इस हमल में सुखबीर सुरक्षित बच निकले। एसपी ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
एसपी ने बताया, 'गिरफ्तार किए गए लोगों का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है...मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर जैसे ही वहां से निकल रहे थे उसी वक्त 15 से 20 लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर पथराव शुरू कर दिया।' शिरोमणि अकाली दल प्रमुख का अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार का यह पहला ही दिन था।
 
अकाली दल ने इस हमले के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया है जिसका अरविंद केजरीवाल के इस संगठन ने खंडन कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक शौचलाय के मुद्दे पर सुखबीर से बात करने का मौका नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी नाराज थे।
 
इस सीमावर्ती जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से इस चुनाव में सुखबीर के खिलाफ आप के भगवंत मान लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 
 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख