सुखविंदर सुक्खू बने रहेंगे CM, 6 बागी विधायकों को लौटने की पेशकश

सरकार और संगठन में समन्य के लिए बनेगी 6 सदस्यीय समिति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (17:47 IST)
Sukhwinder Sukhu will remain CM: हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली से हिमाचल पहुंचे भूपेन्द्र सिंह हुड्‍डा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अ‍पने पद पर बने रहेंगे। वहीं, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। 
 
तालमेल के लिए गठित होगी कमेटी : हुड्‍डा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीट खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कमेटी में कुल छह सदस्य रहेंगे, जो संगठन और सरकार के बीच सहमति बनाने का काम करेंगे। 
ALSO READ: विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा, बोले- हिमाचल सरकार पर कोई संकट नहीं
बागियों के निष्कासन में जल्दबाजी : कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बागी विधायकों के निष्‍कासन में जल्‍दबाजी हुई है। इससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव नहीं जीत पाने का दुख है और लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। संगठन और सरकार के बीच तालमेल बना रहेगा। 
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि  हमारे 6 विधायकों ने गलती की है, लेकिन यदि वे वापस लौटना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।  
<

#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीटें खोने का अफसोस है... पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। 6 मेंबर की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। कॉर्डिनेशन… pic.twitter.com/6EhITgG4Cx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2024 >
‍स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में : पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने के लिए धनबल, सत्ताबल और बाहुबल का जो खेल शुरू किया था, वह उसमें विफल रही है। रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप और पर्यवेक्षकों की तत्परता के बाद वहां स्थिति पूरी तरह कांग्रेस के नियंत्रण में है।
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट पर हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा 'क्रॉस वोटिंग' किए जाने के बाद भाजपा ने सीट पर जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

5 स्मार्ट तरीके जिनसे बचा सकते हैं किराने की खरीदारी में ढेर सारा पैसा, जानिए कैसे करें मनी सेविंग शॉपिंग

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

प्रदेश के 16 जिलों में नर्मदा परिक्रमा पथ की 1000 एकड़ भूमि पर लगाएं जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

अगला लेख