Festival Posters

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (17:09 IST)
नई दिल्ली/शिमला। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हो हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। विधायक दल की बैठक सुखविंदर के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि सुक्खू ने कहा है कि हाईकमान जो कहेगा वही होगा। 
 
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने नदौन से विधायक 58 वर्षीय सुक्खू के नाम पर रजामंदी दी है और ऐसे में वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण रविवार को हो सकता है।
 
सूत्रों का कहना है कि शनिवार शाम को हो रही विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लग सकती है और फिर इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।
 
नेताओं की लामबंदी : हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी प्रमुख नेताओं के खेमों की तरफ से पुरजोर लामबंदी की जा रही थी। पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर आम सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। कुल्लू सीट से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शिमला में कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधानसभा परिसर में शनिवार शाम को होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कुछ प्रगति होने की संभावना है।
 
शुक्रवार (कल) शाम को हुई बैठक में विधायकों ने आम सहमति से एक प्रस्ताव करके पार्टी अध्यक्ष को अधिकार दिया था कि वह पार्टी विधायक दल के नेता पर फैसला करें, जो हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा।
 
पर्यवेक्षकों की राय के आधार पर सीएम : इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि पार्टी पर्यवेक्षकों को पहाड़ी राज्य में भेजा गया है, जो सभी विधायकों के विचार उनसे व्यक्तिगत रूप से मांग रहे हैं और वे उन्हें उनकी राय से अवगत कराएंगे। खड़गे ने कहा कि इसके आधार पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला होगा।
 
सुबह से ही कांग्रेस विधायकों का शिमला स्थित सेसिल होटल में जमावड़ा होने लगा, जहां पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ठहरे हुए हैं।
 
प्रतिभा भी दावेदार : विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश के साथ मिली जीत के बावजूद कांग्रेस को छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन से उत्पन्न हुए शून्य की भरपाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पिछले कुछ दिनों से यह संकेत दे रही थीं कि वह मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं। उनके समर्थकों ने भी शिमला में जमकर नारेबाजी की और वीरभद्र सिंह की विरासत का सम्मान करने की मांग की।
 
मैं पद का आकांक्षी नहीं : सुक्खू ने शनिवार को कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का आकांक्षी नहीं हूं। मैं केवल एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह मुझे मंजूर होगा। इसके पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एआईसीसी के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी के विजेता विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समय मांगा था।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिनती होती है। वे 2022 में चौथी बार नादौन सीट से विधायक चुने गए हैं। वे 1998 से 2008 तक युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे, जबकि 2013 से 2018 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। सुखविंदर के राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से हुई। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

बुरे फंसे तेजप्रताप, सहयोगी ने लगाया मारपीट का आरोप, नंगा कर वीडियो भी बनाया

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग, चीन जाने वाले भारतीय यात्रियों को विदेश मंत्रालय ने क्या दी सलाह

Vande Mataram Discussion : कांग्रेस ने वंदे मातरम् के साथ अन्याय किया, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

LIVE: वंदे मातरम् से डरती थी ब्रिटिश सरकार, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

stock market : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का, निफ्टी 26000 के नीचे आया, क्यों आ रही है बाजार में गिरावट

अगला लेख