Hanuman Chalisa

सांसदों के कामकाज पर नजर रखेगी वेबसाइट, सुमित्रा महाजन ने किया लोकार्पण

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (23:59 IST)
नई दिल्ली। संसदीय मामलों में लगभग एक दशक से शोध कर रहे संगठन 'सेंटर फॉर डेमोक्रेसी एंड पीस' ने एक वेबसाइट शुरू की है, जो सांसदों के कामकाज और उनके प्रदर्शन का लेखा-जोखा रखेगी।
 
 
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में 'पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम' नाम की इस वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट सांसदों के कार्यप्रदर्शन की निगरानी रखेगी और उसके आधार पर उन्हें रेटिंग और रैंकिंग भी देगी। इससे जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
 
महाजन ने इस वेबसाइट के साथ-साथ पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम के अभियान- 'एजेंडा भारत का' को भी लांच किया। वेबसाइट के प्रबंध संपादक नीरज गुप्ता ने कहा कि इसके जरिए लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों के काम के बारे में जानकारी हासिल हो सकेगी।
 
महज एक क्लिक के जरिए लोग अपने सांसद के संसद में प्रदर्शन से लेकर सांसद निधि से खर्च तक के बारे में आसानी से जानकारी ले सकेंगे। वे जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से अपने सांसद से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याएं भी साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
 
यह संगठन लगभग एक दशक से संसदीय मामलों में शोध के प्रति समर्पित है और सांसदों के प्रदर्शन पर प्रति वर्ष 'रिप्रेजेंटेटिव एट वर्क' नाम से रिसर्च रिपोर्ट पेश करता आ रहा है। इस रिपोर्ट को सांसदों से लेकर मीडिया ने भी काफी सराहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख