Festival Posters

गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, उत्तर भारत और तेलंगाना में लू का अलर्ट...

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (15:34 IST)
अपैल के आते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर से लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। जहां उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा लगभग 40 डिग्री से ऊपर रहा और राजस्थान में लू के थपेड़ों के कारण सामान्य जनजीवन बाधित रहा तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ तूफान आने का भी अनुमान जताया है।
 
राजधानी दिल्ली में पारा 40 डिग्री से थोड़ा-सा नीचे रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के रेगिस्तान में तेज लू चलने के कारण सामान्य जनजीवन बाधित रहा. न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।
 
46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद बाड़मेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 45.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में 45.3 डिग्री सेल्सियस, अजमेर और डबोक में 43 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ओडिशा में बलांगिर 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, यहां गर्मी के कारण अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है। 
 
तेलंगाना के अदिलाबाद जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैदराबाद में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को लेकर तेज लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 
 
मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में गरज के साथ तूफान की भी चेतावनी दी है। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर बने ‘मारूत’ नाम के चक्रवात के कारण ओडिशा में कुछ स्थानों में बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों में चुभने वाली गर्मी रही। उना में सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि राज्य की राजधानी में पारा बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने निचली पहाड़ियों में आने वाले दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है
Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने कब्जा ली लद्दाख की 2000 वर्ग किमी जमीन! राज्यसभा में दिग्विजय के आंकड़ों ने सरकार को चौंकाया

नेपाल-बांग्लादेश जैसा 'खूनी खेल' चाहते थे सोनम वांगचुक, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बड़ा आरोप, NSA पर छिड़ी जंग

WhatsApp पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की मेटा को कड़ी फटकार, संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें

UP की जनजातियों के 500 से अधिक पारंपरिक आभूषणों व बर्तनों का संरक्षण

ट्रेड डील के बाद बाजार में जश्न, रुपया, गोल्ड-सिल्वर और स्टॉक्स सब चढ़े

अगला लेख