Haryana : सुनीता केजरीवाल संभालेंगी चुनाव अभियान की कमान, कल जारी करेंगी गारंटी कार्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (22:58 IST)
Sunita Kejriwal will take charge of Haryana assembly election campaign : आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा के लिए पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गारंटियों की घोषणा के साथ शनिवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शुरू करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा में केजरीवाल की गारंटी की घोषणा करेंगी।
ALSO READ: 'अरविंद को मारने की साजिश, उन्हें सही दवा नहीं दी जा रही', रांची की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल
‘आप’ ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा में केजरीवाल की गारंटी की घोषणा करेंगी, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। बयान में कहा गया है कि उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी होंगे।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। सुनीता केजरीवाल ने हालिया लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। आप ने पिछले मंगलवार को घोषणा की थी कि वह हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में फिलहाल भाजपा की सरकार है। ‘आप’ ने हरियाणा में कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन उसे अब तक चुनावी सफलता नहीं मिली है।
ALSO READ: क्‍या अरविंद कोई Most wanted आतंकवादी हैं? ED पर भड़कीं सुनीता केजरीवाल
आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि सुनीता केजरीवाल शनिवार को पंचकूला में एक बैठक के दौरान केजरीवाल की गारंटी की शुरुआत करेंगी। उन्होंने कहा, हम भाजपा और कांग्रेस की तरह वादे नहीं करते, गारंटी देते हैं। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी होगी, न कि (नरेन्द्र) मोदी की खोखली गारंटी।
 
जब उनसे पूछा गया कि क्या इन गारंटियों में यह भी शामिल होगा कि हरियाणा को एसवाईएल (सतलुज यमुना संपर्क नहर) का पानी मिलेगा, तो गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा, हरियाणा को पानी मिलना चाहिए। हर राज्य को पानी मिलना चाहिए। पानी का वितरण केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री का काम है। गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार 45 बैठकें आयोजित करेगी।
ALSO READ: सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने वीडियो हटाने को कहा
सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने इसे किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी, आंसू गैस आदि सभी हथकंडे अपनाए। गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा, हरियाणा में जंगल राज कायम है। हत्या, फिरौती आम बात हो गई है। सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। (एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Big Breaking : कोलकाता कांड में CBI का बड़ा एक्शन, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

Jharkhand : भर्ती के दौरान हुई मौतों पर विरोधाभासी आंकड़े, प्रदेश भाजपा ने किया यह दावा...

जाति जनगणना पर आया SC का फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

REIT पर टिप्पणी से SEBI प्रमुख माधबी ने किया इनकार, बोलीं- कुछ कहूंगी तो लगेगा यह आरोप...

Caste Census पर RSS के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन, बताया BJP और संघ क्यों कर रहे हैं विरोध

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास, CM ममता ने कहा - क्या होगा अगर मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के खिलाफ नारे लगाऊं

पंपोर में केसर की घटती पैदावार क्यों बना चुनावी मुद्दा?

जातिगत जनगणना पर RSS के रुख के बाद क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव?

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस के 5 सवाल, क्या RSS के पास हैं निषेधाधिकार?

CM मान ने कहा, हरियाणा में पंजाब की तरह आएगी ईमानदार सरकार

अगला लेख