Kartarpur : सनी देओल जाएंगे पाकिस्तान, हैंपपंपों पर लगाया ताला..!

Webdunia
गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (21:08 IST)
करतारपुर कॉरिडोर के उद्‍घाटन के मौके पर 9 नवंबर को गुरदासपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता अपना 'ढाई किलो का हाथ' लेकर पाकिस्तान जा रहे हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है। इस बीच, ट्‍विटर पर 'गदर' मचा हुआ है।
 
उल्लेखनीय पाकिस्तान को लेकर फिल्म 'गदर' के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। पाकिस्तान जाकर हैंडपंप उखाड़ने का दृश्य लोगों को खूब रोमांचित करता है। अब जब सनी पाकिस्तान जा रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
 
मुंबईकर नामक एक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि सनी देओल भारत विरोधी तत्वों से उनके देश (पाकिस्तान) में जाकर बात करेंगे। वहीं एक अन्य ने सनी का हैंडपंप उखाड़ते हुए फोटो लगाया है। हैंडपंप वाले ही एक फोटो के साथ एक व्यक्ति ने लिखा- भाई, इस बार कंट्रोल करना।
 
हरिहर नामक हैंडल से लिखा गया- ओ यारा, कब से कै रिया सी, कागज़ पर मोहर नहीं लगेगी तो क्या तारा पाकिस्तान नहीं जाएगा? आइरनी मैन ने गदर 2.0 लिखकर सनी का फोटो पोस्ट किया, जिसमें वे इमरान के पेट में हैंडपंप घुसेड़ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि तारा फिर पाकिस्तान जा रहा है।
 
ALSO READ: करतारपुर जा सकेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, मोदी सरकार ने दी इजाजत
 
एक और व्यक्ति ने लिखा कि सनी के पाकिस्तान आने की खबर सुनकर इमरान की प्रतिक्रिया कुछ इस तरह रही- मेरी बॉडी कंपकंपा रही है अंकल। एक अन्य ने लिखा पाकिस्तानियों ने हैंडपंपों को ताला लगाने के आदेश दे दिए हैं। राघवेन्द्र ने लिखा- पाकिस्तान 200 किलोमीटर के दायरे में सभी हैंडपंपों को हटा लेगा। उखाड़ेंगे भी, मारेंगे भी।
 
राज नामक व्यक्ति ने लिखा- इस बीच, पाकिस्तान ने सभी हैंडपंपों पर सेना तैनात कर दी है। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा पाकिस्तानियों हैंडग्रेनेड छोड़ो, हैंडपंप संभालो, जबकि दूसरे ने लिखा तारा इस बार वीजा लेकर पाकिस्तान जाएगा। एक और ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि लगता है तारा के कागज पे मोहर लग गई है।
(Photo courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख