कर्नाटक के राजनीतिक नाटक का तारीखवार ब्योरा

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (18:09 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक संकट से संबंधित घटनाक्रम इस प्रकार रहा। उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में शनिवार को शक्ति परीक्षण का सीधा प्रसारण करने का आदेश दिया था।
 
 
12 मई : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान।
 
15 मई : निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिलीं जिन्होंने चुनाव बाद गठबंधन कर लिया। भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन दोनों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
 
16 मई : कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और बीएस येदियुरप्पा से अगले दिन शपथ लेने को कहा।
 
16-17 मई : उच्चतम न्यायालय ने आधी रात में तत्काल सुनवाई के लिए अपने द्वार खोले। 
 
17 मई : तड़के 2 बजकर 11 मिनट पर सुनवाई शुरू हुई और सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर खत्म हुई। न्यायालय ने शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से इंकार किया। येदियुरप्पा ने सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
 
18 मई : उच्चतम न्यायालय ने 19 मई की अपराह्न 4 बजे शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन देर रात उच्चतम न्यायालय पहुंचा और शक्ति परीक्षण के लिए भाजपा विधायक केजी बोपैया को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती दी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह मुद्दे पर 19 मई को सुनवाई करेगा।
 
19 मई : न्यायालय ने विश्वास मत में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शक्ति परीक्षण का सीधा प्रसारण किए जाने का आदेश दिया।
 
अपराह्न 4 बजे : येदियुरप्पा ने कहा कि मैं विश्वास मत का सामना नहीं करूंगा, मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra विधानसभा में रमी खेलते हुए पकड़े गए महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, वायरल वीडियो के बाद देने लगे सफाई

जल्द ही बच्चों का होगा Biometric Update, UIDAI कर रहा परियोजना पर काम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

उत्तराखंड का निवेश उत्सव एक्स पर पहले नंबर हुआ ट्रेंड, सोशल मीडिया यूसर्ज ने CM धामी को बताया कुशल प्रशासक

अगला लेख