शाहीन बाग पर सुनवाई, हर कोई सड़क रोक देगा तो कैसे चलेगा...

Webdunia
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (14:52 IST)
नई दिल्ली। शाहीन बाग में 60 दिन से ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहा है। लोग रास्ता जाम से परेशान है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि हर कोई रास्ता रोक लेगा तो कैसे चलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि शाहीन बाग में सीएए के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए किसे नियुक्त किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के नाम प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए एक वार्ताकार के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सामने आए।

कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े को लोगों को समझाने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि लोगों को समझाया जाए कि वे वै‍कल्पिक जगह पर जाकर प्रदर्शन करें। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते फिर होगी। हेगड़े के साथ एनजीओ की तरफ से पेश वकील साधना रामचन्द्रन भी जाएंगी।
 
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने 2 महीने से बंद सार्वजनिक रास्ते को खोलने का आदेश देने को कहा था। याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया कि सार्वजनिक रास्तों को रोकने संबंधी गाइड लाइन जारी की जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों को अपनी आवाज समाज तक पहुंचाने का अधिकार है। हम अधिकारों की रक्षा के विरोध के खिलाफ नहीं हैं। लोकतंत्र में अपनी आवाज पहुंचाएं, लेकिन यह समस्या दिल्ली के ट्रैफिक से जुड़ी हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ करीब 2 महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसकी वजह से रोड 13ए बंद है। यह रोड दिल्ली और नोएडा को जोड़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में मिली क्लीनचिट

LIVE: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में क्लीनचिट

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर अमेरिका में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

अगला लेख