Festival Posters

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 नवंबर 2025 (23:13 IST)
कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में एक हिन्दू पक्ष की याचिका पर 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है। इसमें एक अन्य मुकदमे में एक अन्य पक्ष को भगवान कृष्ण के सभी भक्तों का प्रतिनिधि माना गया है।
ALSO READ: Delhi : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा में विवादित स्थल से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने का अनुरोध करते हुए अलग मुकदमा दायर करने वाले एक अन्य हिन्दू पक्ष को सभी भक्तों का प्रतिनिधि मानने की अनुमति दी थी। हिन्दू पक्ष ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि वह मूल सुनवाई उसी तरह करे जैसे उसने बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मालिकाना हक विवाद में की थी।  
ALSO READ: Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात
क्या है विवाद 
यह विवाद शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है। इसके बारे में हिन्दू पक्ष का दावा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर एक मंदिर को ध्वस्त कर इसका निर्माण कराया था। मथुरा की एक अदालत में दायर 20 से अधिक दीवानी मुकदमे हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उनके निर्णय लंबित हैं। 
सर्वोच्च न्यायालय पहले से ही मस्जिद समिति द्वारा दायर एक याचिका पर विचार कर रहा है, जिसमें उच्च न्यायालय के 26 मई, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने मथुरा की अदालत में लंबित विवाद से संबंधित सभी मामलों को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

स्वदेशी उत्पादों व स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा खादी महोत्सव

अगला लेख