दिल्ली के दरिंदों पर सुप्रीम फैसला आज, गैंगरेप के बाद आंखों में तेजाब डालकर की थी हत्या

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2022 (10:45 IST)
पहले अपहरण, फिर गैंग रेप और फिर आंखों में तेजाब डालकर बेरहमी से हत्या। इस दिल दहला देने वाले कांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। दरअसल दिल्ली के निर्भया गैंगरेप की ही तरह यातना झेलने वाली एक और बेटी का यह केस दिल दहला देने वाला है। इसमें आज फेसला आना है।

एक 19 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने और फिर बेहद क्रूरता से हत्या कर देने वाले 3 दोषियों की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार को फैसला सुनाएगा। गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली की निचली अदालत और हाईकोर्ट में मुकदमे के दौरान लड़की को 'अनामिका' कहा गया था। दोनों ही अदालतों ने दोषियों को मौत की सजा देने का आदेश दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा।

पीडित लडकी उत्तराखंड के पौड़ी की रहने वाली थी। उसे कोर्ट ने 'अनामिका' नाम दिया था। अनामिका दिल्ली के छावला के कुतुब विहार में रहती थी। 9 फरवरी 2012 की रात नौकरी से लौटते समय राहुल, रवि और विनोद नाम के आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया था। 14 फरवरी को 'अनामिका' की लाश बहुत बुरी हालत में हरियाणा के रेवाड़ी के एक खेत में मिली थी। गैंगरेप के अलावा 'अनामिका' को असहनीय यातनाएं दी गई थीं।

उसे कार में मौजूद औजारों से बुरी तरह पीटा गया था। साथ ही शरीर को सिगरेट और गर्म लोहे से दागा गया था। यही नहीं गैंगरेप के बाद 'अनामिका' के चेहरे और आंख में तेजाब डाला गया था।

घटना के चश्मदीदों के बयान के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने लाल इंडिका कार की तलाश थी। बाद में पुलिस को उसी लाल कार में एक आरोपी राहुल पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बाद में उसने अपने दोनों साथियों रवि और विनोद के बारे में भी पुलिस को सारी जानकारी दी। डीएनए की रिपोर्ट और दूसरे तमाम सबूतों से निचली अदालत में तीनों के खिलाफ केस निर्विवाद तरीके से साबित हुआ।

2014 में पहले निचली अदालत ने मामले को 'दुर्लभतम' की श्रेणी का मानते हुए तीनों को फांसी की सजा दी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। तीन जजों की बेंच ने दोषियों की अपील पर 6 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखा था।
Edited By : Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के 9 बड़े कारण, गुनहगार कौन?

सप्ताह में 60 घंटे से ज्‍यादा काम करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, आर्थिक समीक्षा अध्ययन में हुआ खुलासा

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में बनाया नया रिकॉर्ड, 62 घंटे और 6 मिनट तक की चहलकदमी

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

अगला लेख