rashifal-2026

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: सुप्रिया सुले ने किया अमित शाह से बयान देने का आग्रह

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (19:39 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र और राज्य को तोड़ने की बात होने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के साथ राज्य के सीमा विवाद पर बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बयान देने का आग्रह किया। सुले ने दावा किया कि पिछले 10 दिन से महाराष्ट्र को तोड़ने की बात की जा रही है।
 
कर्नाटक के भाजपा सांसदों ने उनकी बात का विरोध करते हुए कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे राज्यों के बीच का विषय बताया। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद का मुद्दा लोकसभा में उठाते हुए सुले ने दावा किया कि पिछले 10 दिन से महाराष्ट्र को तोड़ने की बात की जा रही है और राज्य के खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है।
 
उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर इस संबंध में अनुचित बयान देने का आरोप लगाते हुए यह दावा भी किया कि कर्नाटक जा रहे महाराष्ट्र के लोगों को पीटा जा रहा है और ऐसा नहीं चलेगा। यह देश एक है। राकांपा सांसद ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सदन में इस विषय पर जवाब देना चाहिए। राकांपा सदस्यों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के सांसद विनायक राउत ने भी सुले का समर्थन किया।
 
कर्नाटक से भाजपा के सांसद शिवकुमार उदासी ने कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और किसी सदस्य को इस मामले में बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब भाषा और संस्कृति की बात आती है तो खासकर महाराष्ट्र के कुछ नेताओं की, खासकर विपक्षी नेताओं की ऐसी बातें करने की पुरानी आदत रही है।
 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह संवेदनशील और 2 राज्यों के बीच का विषय है जिसे यहां नहीं उठाया जाना चाहिए और इसमें केंद्र क्या करेगा? इसे यहां नहीं उठाया जाना चाहिए। दोनों राज्यों के बीच 1957 से सीमा विवाद चल रहा है। महाराष्ट्र बेलगावी क्षेत्र पर अपना दावा करता है, जहां बड़ी संख्या में मराठी लोग रहते हैं। हालांकि कर्नाटक का मानना है कि राज्य पुनर्गठन कानून के तहत भाषायी आधार पर सीमांकन किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

विपक्ष का मोदी पर पलटवार, कहा ड्रामा मास्टर, प्रियंका गांधी ने भी किया तीखा तंज

हल्दी लगाई, मंगलसूत्र पहना और मांग भरी, प्रेमिका ने ब्‍वॉयफ्रेंड के शव से रचाई शादी, क्‍या है पूरा कांड?

NIA ने डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास से जब्त किए गए अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, क्या है इसका लाल किला ब्लास्ट कनेक्शन

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी बोले, जिसे ड्रामा करना है करे

शशि थरूर ने बढ़ाई टेंशन, कांग्रेस की बैठक से गायब, मोदी के कार्यक्रम में मौजूद !

अगला लेख