Hanuman Chalisa

मिर्जापुर-2 ने कैसे लगाया सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्‍यास पर ‘धब्‍बा’, लेखक ने निर्माता को भेजा कानूनी नोटि‍स

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (18:03 IST)
सुरेंद्र मोहन पाठक अपने जमाने के जानेमाने उपन्‍यास लेखक हैं। वे हिंदी अपराध कथाओं पर किताबें लि‍खते रहे हैं। लेकिन इस बार वे मिर्जापुर सीरीज के सीजन-2 को लेकर चर्चा में हैं।

उन्‍होंने मिर्जापुर के निर्माता के खि‍लाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नोटि‍स जारी किया है। इस नोटि‍स के साथ उन्‍होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दरअसल, अभि‍नेता कुलभूषण खरबंदा जिन्‍होंने मिर्जापुर में सत्‍यानंद त्रि‍पाठी का किरदार निभाया है को सुरेंद्र मोहन पाठक का एक उपन्‍यास ‘धब्‍बा’ पढ़ते हुए दिखाया गया है।

लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक का आरोप है कि उपन्‍यास को दिखाते हुए तो पंक्‍तियां पढ़ी गई वे अश्‍लील हैं और उनके इस नॉवेल में वे है ही नहीं।

उनका आरोप है कि इससे उनकी लेखकीय छवि और उपन्‍यास की छवि‍ खराब हुई है। उन्‍होंने कहा कि उपन्‍यास पढ़ते हुए जो वॉयस ओवर किया गया है, उसका उपन्यास में लिखी बातों से कोई लेना-देना नहीं है।

सुरेंद्र मोहन पाठक अपने ट्विटर पर साझा किए गए पत्र में दावा किया, श्रृंखला में चरित्र को 'धब्बा' पढ़ते हुए जो दिखाया गया उसका मूल टेक्‍स्‍ट से कोई लेना-देना नहीं है

उन्होंने लिखा, इसके विपरीत जो पढ़ा जा रहा है वह काफी अश्लील है, जबकि लेखक ऐसा लिखने के बारे में सोच भी नहीं सकता, लेकिन इस प्रक्रिया में दिखाया गया है कि इसे मेरे उपन्यास 'धब्बा' से पढ़ा जा रहा है जो गलत चित्रण है

पाठक ने आरोप लगाए कि ऐसा गलत चित्रण मेरे पांच दशक से अधिक की छवि को 'खराब करने का प्रयास' है। उन्होंने कहा कि लेखकों ने उन्हें फोन कर वादा किया है कि शो से वॉयस ओवर को हटा दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

अगला लेख