Hanuman Chalisa

ट्रेन हादसा : रेलमंत्री ने दिया यह आदेश

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (13:49 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से कहा कि वे उत्तरप्रदेश में उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना को लेकर ‘प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर दिन के अंत तक’ जवाबदेही तय करें। मंत्री ने कहा कि वे हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पटरियों की मरम्मत उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।
 
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर के पास शनिवार शाम उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बों के पटरियों से उतर जाने के कारण 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 156 घायल हो गए। प्रभु ने टि्वटर पर लिखा है कि मरम्मत प्राथमिकता है। 7 डिब्बों को हटा दिया गया है। घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव चिकित्सा सेवा की व्यवस्था की जा रही है। हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं।
 
मंत्री ने लिखा है कि बोर्ड द्वारा अभियान में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर दिन के अंत तक जवाबदेही तय करने को कहा है। शनिवार से ही हालात पर नजर रखे हुए केंद्रीय मंत्री ने शीर्ष अधिकारियों और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि वे घायलों का इलाज करें और प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों की हरसंभव सहायता करें।
 
प्रभु ने हुई इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हालात पर नजर रख रहे हैं और लापरवाही होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 3.5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और मामूली रूप से चोटिल लोगों को 25 हजार रुपए बतौर सहायता राशि देने की घोषणा की है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

अगला लेख