केरल में निपाह वायरस, जान गंवाने वाले लड़के के घर के पास 15000 घरों का सर्वेक्षण

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (00:11 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने 5 सितंबर को निपाह वायरस के चलते जान गंवाने वाले 12 वर्षीय लड़के के घर के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में निरुद्ध क्षेत्र से लगभग 15 हजार घरों को शामिल किया गया था और लगभग 68 हजार व्यक्तियों से विवरण मांगा गया।
 
विजयन ने कहा कि मृत लड़के के घर से तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण लगभग 15 हजार घरों में किया गया और इसमें लगभग 68 हजार लोग शामिल हुए। निगरानी दल ने इन क्षेत्रों में किसी भी असामान्य बुखार या अप्राकृतिक मौत का विवरण मांगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान हल्के लक्षणों वाले लोगों की कोविड-19/ निपाह जांच करने के लिए 4 मोबाइल लैब स्थापित किए गए थे। उन्होंने कहा कि चमगादड़ से एकत्र किए गए नमूने और उनके द्वारा खाए गए फलों के कचरे को भोपाल एनआईवी भेजा जाएगा। ज्वर निगरानी जारी है।
 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हल्के लक्षण वाले लोग 21 दिनों के लिए कमरे में पृथकवास में रहेंगे और स्वास्थ्य कार्यकर्ता उनकी स्थिति की निगरानी करेंगे।
 
गौरतलब है कि कल स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि पीड़ित के सबसे पहले संपर्क में आए 274 लोगों की पहचान की गई है और उनकी निगरानी की जा रही है।
 
जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा था कि निपाह से मरने वाले 12 वर्षीय बच्चे के निकट संपर्क में आए 68 लोगों के वायरस जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख