सुशील का करीबी जूनियर पहलवान गौरव क्राइम ब्रांच की ग‍िरफ्त में

Webdunia
रविवार, 27 जून 2021 (14:00 IST)
छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर राणा की हत्याकांड के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गौरव जूनियर पहलवान है और वह बापरौला गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबि‍क वह भी छत्रसाल स्टेडियम में सागर के साथ हुई मारपीट की घटना के दौरान सुशील के साथ था। वह सुशील का बेहद करीबी बताया जाता है।

क्राइम ब्रांच को अब सागर की हत्या मामले में गिरफ्तार हुए इस जूनियर पहलवान गौरव की रिमांड का इंतजार है। दरअसल गौरव से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आने की उम्मीद है। गौरव वारदात के बाद से ही फरार था।

पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिये उसके करीबी नेटवर्क का पता लगा कर उसके साथियों के जरिये उस पर नजर रखे हुए थी।

इस बीच रविवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि वह अपने घर आने वाला है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े इस आरोपी के बारे में ओलंपियन सुशील कुमार और गिरफ्तार हुए उसके साथियों से पूछताछ के बाद दौरान मिली जानकारी के आधार पर उसे दबोचा गया है।

क्या था मामला?
4 मई 2021 को देर रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सागर और उसके कुछ दोस्तों को लेकर पहुंचा और वहां उन लोगों की जमकर पिटाई की गई, जिसमें सागर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। उधर वारदात के बाद सुशील कुमार फरार हो गया था, उसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने गत 23 मई को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही एक-एक कर इस वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बजट सत्र से पहले संसद में पहुंचे पीएम मोदी, कहा गरीब, मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे

महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी पर किन्नर अखाड़े में बवाल, क्या लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गिरेगी गाज?

अखिलेश को सता रही है महाकुंभ में फंसे लोगों की चिंता, योगी सरकार से की मांग

जापान में भी चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू, बनाई लोगों के दिलों में जगह

ED के छापे के बाद गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के मालिक की पत्नी ने खाया जहर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बताया जिम्मेदार

अगला लेख