Festival Posters

सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम सरकार की मुखिया, देश में लगेगा आपातकाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (19:57 IST)
Sushila Karki is president of interim government: नेपाल में केपी शर्मा ओली सरकार के तख्तापलट के बाद नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम सरकार की मुखिया होंगी। कुलमान घीसिंग को मंत्री बनाने पर सहमति बनी है। इस बीच, संसद भंग करने का फैसला लिया गया है। सुशीला कार्की आज ही शपथ लेंगी। माना जा रहा है कि जेन-जी अपनी बात मनवाने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही नेपाल में शुक्रवार रात से आपातकाल लागू किया जा सकता है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक आने वाले समय में नेपाल के संविधान में भी बदलाव किया जाएगा। कार्की के शपथ समारोह के बाद कैबिनेट की पहली बैठक होगी, इसके बाद सुशीला कार्की देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा करेंगी। खबर है कि एक आयोग का गठन किया जाएगा, जो भ्रष्टाचार की जांच करेगा। जेन-जी के आंदोलन के पीछे भ्रष्टाचार भी एक बड़ा कारण है। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम : 2017 में प्रमुख राजनीतिक दलों ने उन पर पूर्वाग्रह और कार्यपालिका में हस्तक्षेप का आरोप लगाकर महाभियोग प्रस्ताव पेश किया। भारी जन समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण यह प्रस्ताव वापस ले लिया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने कई अहम फैसले दिए जैसे कि महिलाओं को बच्चों को नागरिकता देने का अधिकार, पुलिस नियुक्तियों में अनियमितता पर फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना और कई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले शामिल हैं। 
 
सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को मोरंग जिले के बिराटनगर में हुआ था। उन्होंने महेन्द्र मोरंग कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और फिर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। उन्होंने 1979 में वकालत शुरू की। 2007 में उन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया। 2009 में उन्हें नेपाल सुप्रीम कोर्ट का अधिवक्ता न्यायाधीश बनाया गया और 2010 में स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया। उन्होंने 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा दी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को कैसे मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया प्लान

इंदौर में ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड, शनिवार रात का पारा 7 डिग्री दर्ज, शीतलहर का अलर्ट

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन घुसपैठियों पर गरमाई सियासत, सासाराम में क्या बोले अमित शाह?

चुनाव प्रचार के बीच स्मृति ईरानी की गोलगप्पा पार्टी, वीडियो वायरल

कांग्रेस मतलब मुसलमान, रेवंत रेड्डी के बयान पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सभी देखें

नवीनतम

सीएम धामी ने किया अल्ट्रा मैराथन के Logo का अनावरण

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

Panjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों का हंगामा, पुलिस के साथ झड़प, किस मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

योगी के मंत्री राजभर का चौंकाने वाला दावा, बिहार में इसलिए बन रही है तेजस्वी यादव की सरकार

देश में कई जगह तबाही मचाने की थी साजिश, 2 हजार 900 किलो विस्फोटक जब्‍त, डॉक्‍टर समेत ये हैं 7 आतंकियों के नाम

अगला लेख