Hanuman Chalisa

निधन से 1 घंटे पहले सुषमा स्वराज ने हरीश साल्वे से कहा था- कुलभूषण जाधव केस की फीस 1 रुपए लेने के लिए आना

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (09:28 IST)
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन से देशभर में शोक की लहर है। सुषमा स्वराज ने मंगलवार रात एम्स में अंतिम सांस ली। कई राजनीतिक हस्तियां उनके साथ बिताए पलों को याद कर रही हैं। कुलभूषण जाधव के साथ पाकिस्तान के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत के जाने-माने वकील ने कहा कि सुषमा स्वराज ने उनसे कहा था कि वे अपनी केस की फीस, जो 1 रुपए थी, उसे लेने के लिए आएं।

साल्वे ने टीवी समाचार चैनल टाइम्स नाउ को बताया कि स्वराज के निधन के करीब 1 घंटे पहले उनकी बात हुई थी। साल्वे ने कहा कि मैंने रात 8:50 पर उनसे बात की। यह एक बहुत ही भावुक बातचीत थी। सुषमा स्वराज ने मुझसे कहा कि मुझे उनके घर आना होगा और मिलना होगा। उन्होंने कहा कि जो केस आपने जीता उसके लिए मैं 1 रुपए आपको देना चाहती हूं। मैंने कहा कि बेशक मैं वो कीमती फीस लेना चाहूंगा।

उन्होंने मुझसे कहा कि कल 6 बजे आना। कुलभूषण जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने वाले वकील हरीश साल्वे की पैरवी की बदौलत आईसीजे ने फैसले में फांसी की सजा की तामील पर रोक लगाई और भारतीय नागरिक के लिए न्याय सुनिश्चित कराया। सुषमा स्वराज ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले को भारत के लिए एक महान जीत बताया था।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 15 मई, 2017 को ट्वीट करके बताया था कि इस केस के लिए हरीश साल्वे केवल 1 रुपया फीस के रूप में ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख