स्मृति ईरानी से किया अपना वादा अधूरा छोड़ गईं सुषमा स्वराज, भावुक ट्वीट

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (15:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर अपने एक मार्मिक ट्वीट में कहा कि उन्होंने (स्वराज) ने अपना एक वादा पूरा नहीं किया।
ईरानी ने ट्वीट किया और कहा कि 'दीदी, मुझे आपसे शिकायत है। आपने बांसुरी से कहा था कि वह एक रेस्टॉरेंट ढूंढे और मुझे सेलेब्रिटी लंच पर लेकर चलें, लेकिन आप अपना वादा किए बिना ही हमें छोड़कर चली गईं।'
उन्होंने गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि असंख्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणा दीदी का आकस्मिक निधन हम सबको स्तब्ध कर गया। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करें तो वह दीदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

अगला लेख