लिवर सिरोसिस से पीड़ित स्वामी अग्निवेश का 80 साल की आयु में निधन

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (21:59 IST)
नई दिल्‍ली। लंबे समय से लिवर सिरोसिस से पीड़ित चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश (Swami Agnivesh) का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 बरस के थे। स्वामी अग्निवेश ने नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज/आईएलबीएस (ILBS) में आखिरी सांस ली।
 
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और आज उनकी हालत बिगड़ गई। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया तथा शाम 6 बजे हृदयाघात आने के बाद उनका निधन हो गया। आईसीयू में भर्ती स्वामी अग्निवेश मंगलवार से वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।
 
उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश को पुन: होश में लाने की कोशिश की गयी लेकिन शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया। मीडिया में आए दिन सुर्खियों में रहने वाले स्वामी अग्निवेश का जन्म 21 सितंबर, 1939 को हुआ था। 
 
उन्होंने 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में स्वामी अग्निवेश ने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की थी। यही नहीं, 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में उन्होंने भाग लिया था। 
 
सलमान खान द्वारा 'कलर्स' चैनल पर आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' में स्वामी अग्निवेश हिस्सा ले चुके हैं। वे 8 से 11 नवंबर के दौरान 3 दिन के लिए बिग बॉस के घर में रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

सिया विवाद में मुख्यमंत्री CM डॉ. यादव की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS को हटाया

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

बिहार में 1 लाख मतदाता 'लापता', चुनाव आयोग के SIR में हुआ खुलासा

पाकिस्तानी वीडियो से मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, 7 गिरफ्तार

AI हादसे के बाद भयानक गड़बड़ी, जान गंवाने वाले UK के शख्स के परिवार को मिला गलत शव, क्या बोली केंद्र सरकार

अगला लेख