धीरेंद्र शास्त्री पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, चमत्कारी हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (11:33 IST)
सोनभद्र। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच स्वामी प्रसाद ने एक बार फिर शास्त्री पर तीखा हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि कहा कि अगर शास्त्री इतने चमत्कारी हैं और शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते, आए दिन चीन भारत को परेशान करता है। इस दौरान मौर्य ने अन्य बाबाओं को भी निशाने पर लेते हुए उन्‍हें कसाई और आतंकी बताया।

खबरों के अनुसार, सोनभद्र के मऊकलां में बुद्ध महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस विवाद के बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर जोरदार तीखा हमला किया है। मौर्य ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अगर चमत्कारी हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते। चीन हमेशा बॉर्डर पर आकर धमकी देता रहता है।

साथ ही उन्होंने अन्य बाबाओं को भी निशाने पर लिया। मौर्य ने कहा कि ऐसे बाबा कसाई और आतंकवादी हैं। ये लोग केवल शूद्रों का गर्दन काटने, नाक, कान काटने, हाथ पैर काटने वालो को 51 लाख रुपये देने की बात करते है। गरीबों का पैसा बटोर कर मौज कर रहे हैं। इनके अंदर कोई ताकत नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामचरितमानस मात्र एक महाकाव्य है, न कि कोई धार्मिक ग्रंथ, उसकी चौपाइयों में महिलाओं, दलितों पिछड़ों के प्रति भेदभाव किया गया है। स्वामी ने कहा कि रामचरितमानस के विवादित अंश को संशोधित किया जाए या प्रतिबंधित किया जाए। मैं आज भी उस बयान पर टिका हूं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

MP में 3 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, SN मिश्रा हुए रिटायर, कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

अगला लेख