JNU में स्टूडेंट्‍स पर हुए हमले के बाद रो पड़ीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (08:42 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) परिसर में रविवार शाम नकाबपोश लोगों ने छात्रों पर हमला कर दिया। करीब 2 घंटे तक शिक्षा के मंदिर में हुए हिंसा के तांडव में करीब 18 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज एम्स में चल रहा है। हिंसा में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष को सिर में चोट आई है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का ट्‍वीट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
जेएनयू में हुए घमासान की राजनेता से लेकर बॉलीवुड सितारे निंदा कर रहे हैं। स्वरा भास्कर की मम्मी इरा भास्कर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और कैंपस में ही रहती हैं।
 
ALSO READ: JNU violence : जेएनयू कैंपस में नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, यूनिवर्सिटी ने बताया क्यों हुआ घमासान
 
स्वरा को जैसे ही इस हमले का पता चला उन्होंने ये वीडियो पोस्ट किया। स्वरा ने अपनी मम्मी से टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी बातचीत की।
 
 
एसएमएस में उन्होंने यूनिवर्सिटी के हालात बताए हैं। इस वीडियो में स्वरा कैंपस के हालातों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं साथ ही वीडियो में बेहद भावुक हो गईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख