Hanuman Chalisa

शपथ ग्रहण समारोह में छाया रहा कुर्ता-पायजामा और हिंदी भाषा का जादू

Webdunia
शुक्रवार, 31 मई 2019 (10:32 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नीत राजग सरकार के नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक भारतीय पोशाकों के साथ भगवा रंग छाया रहा और ज्यादातर मंत्रियों ने हिंदी भाषा में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह भव्य राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न देशों के प्रमुख और कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

शपथ लेने वाले ज्यादातर मंत्रियों ने हिंदी भाषा में शपथ ली और अन्य ने अंग्रेजी भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं कपड़ों की बात करें तो ज्यादातर सांसद कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक कपड़े पहनकर आए थे। वहीं कुछ शर्ट और पैंट में भी दिखे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब शपथ लेने के लिए आए तो कई लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनमें से किसी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री भी इस समारोह में कुर्ता-पायजामा और ऊपर से जैकेट पहने हुए थे।

समारोह में बॉलीवुड के साथ कई क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के 58 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख