ताजमहल विश्व का छठा सबसे लोकप्रिय स्मारक, सूची में सबसे ऊपर कंबोडिया के अंकोरवाट के मंदिर

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (22:30 IST)
मुंबई। शाहजहां और मुमताज महल के प्रेम की जीती-जागती निशानी ताजमहल दुनिया का 6ठा और एशिया का दूसरा प्रमुख स्मारक है। मु्गल स्थापत्य कला के इस बेहतरीन नमूने को ऑनलाइन यात्रा सलाह देने वाली कंपनी ट्रिप एडवाइजर के ट्रैवलर्स चॉइस अवॉर्ड 2018 में चुना गया है।
 
 
सफेद संगमरमर से उकेरी गई इस इश्क की दास्तान के बारे में पिछले 12 महीनों में लोगों ने कंपनी की साइट पर कई समीक्षाओं को लिखा और इसे अपनी रेटिंग दी। इन्हीं आंकड़ों का आकलन करके कंपनी ने ताजमहल को इस साल की सूची में इस स्थान पर रखा है। इस साल इस पुरस्कार के लिए 68 देशों के 759 स्थलों पर विचार किया गया।
 
शीर्ष 10 स्मारकों की सूची में सबसे ऊपर कंबोडिया के अंकोरवाट के मंदिर हैं। इसके अलावा स्पेन की प्लाजा डी एस्पाना, अबू धाबी की शेख जायद ग्रांड मस्जिद, वेटिकन सिटी का सेंट पीटर्स बासिलिका, स्पेन का मेजक्युइटा कैथेड्रल, मिलान का ड्यूओमो डि मिलानो, सैन फ्रांसिस्को का अलकार्ट्ज आईलैंड और गोल्डन गेट ब्रिज और बुडापेस्ट की संसद शामिल हैं।
 
एशिया में ताजमहल के अलावा 2 और भारतीय स्थल शीर्ष 10 में हैं। इनमें जयपुर का आमेर किला और अमृतसर का स्वर्ण मंदिर शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

गुटबाजी खत्म करने की राहुल गांधी की समझाइश का असर, दिग्विजय ने बताई मंच पर नहीं बैठने की वजह

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल

अज्ञात रहस्‍यमयी जानवर के हमले में 6 लोगों की मौत, 15 घायल, CCTV में दिखी झलक, ग्रामीण दहशत में

अगला लेख