Hanuman Chalisa

1 करोड़ रुपए की नकद निकासी पर 2 प्रतिशत TDS 1 सितंबर से लागू होगा

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (22:59 IST)
नई दिल्ली। राजस्व विभाग ने शुक्रवार को कहा कि 1 करोड़ रुपए से अधिक की नकद निकासी पर 2 प्रतिशत की दर से स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) का फैसला 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 31 अगस्त 2019 तक जो लोग पहले ही 1 करोड़ रुपए की नकद निकासी कर चुके हैं, उनकी इसके बाद की सभी निकासी पर 2 प्रतिशत का टीडीएस लिया जाएगा।

ALSO READ: भारी नकद निकासी पर अंकुश के लिए लगाया गया है टीडीएस, 448 फर्मों ने निकाले थे 5.6 लाख करोड़ रु.
सरकार ने नकदी लेन-देन को हतोत्साहित करने और देश को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए केंद्रीय बजट में 1 करोड़ रुपए से अधिक की नकद निकासी पर 2 प्रतिशत की दर से टीडीएस लेने का प्रावधान किया है।
 
टीडीएस के बारे में पूछे गए सवाल पर सीबीडीटी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रावधान 1 सितंबर 2019 से प्रभावी होगा इसलिए इससे पहले की गई नकद निकासी पर टीडीएस नहीं काटा जाएगा। हालांकि वित्त विधेयक की धारा 194 एन के तहत नकद निकासी की गणना 1 अप्रैल 2019 से की जाएगी।
 
इस लिहाज से यदि कोई व्यक्ति 31 अगस्त 2019 से पहले ही अपने बैंक खातों, डाकघर खातों और सहकारी बैंक खातों से 1 करोड़ अथवा इससे अधिक नकद निकासी कर चुका है तो इसके बाद होने वाली नकदी निकासी पर 2 प्रति टीडीएस कटौती की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख