तेजस्वी यादव ने बताया, बिहार पर क्या होगा दिल्ली चुनाव का असर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (15:30 IST)
Tejashwi Yadav news in hindi : राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का बिहार विधासभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जहां इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ALSO READ: दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किल, पहली कैबिनेट बैठक में होगा यह बड़ा फैसला
 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मलिक होती है। भाजपा को लगभग 26 वर्षों के बाद सत्ता हासिल हुई है। उम्मीद है कि लोगों को किए गए वादे पूरे किए जाएंगे और जुमलेबाज़ी नहीं होगी।
 
राजद नेता से जब यह पूछा गया कि भाजपा और उसके सहयोगी यह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में मिली जीत का फायदा बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेगा, उन्होंने कहा, बिहार, बिहार है... हमें यह समझना पडेगा।

गौरतलब है कि बिहार में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हालांकि वह पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी।
 
बिहार में राजग का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। कुमार 2005 से कुछ समय को छोड़ कर अब तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। कुमार ने एक संक्षिप्त अवधि के लिए राज्य की बागडोर जीतन राम मांझी को सौंप दिया था। कुमार ने इस अवधि में राजद के साथ भी दो बार अल्पकालिक गठबंधन किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

अगला लेख