दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किल, पहली कैबिनेट बैठक में होगा यह बड़ा फैसला

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का दावा, पहली कैबिनेट बैठक में गठित होगी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए SIT

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (14:47 IST)
Delhi Elections result : दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की घोषणा की है। ALSO READ: प्रवेश वर्मा ने बताया, क्या है दिल्ली में भाजपा की प्राथमिकता?
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति रखती है और घोटाले में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई बार कहा है, और हमने भी कहा है। कैबिनेट की पहली बैठक में कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन करेंगे।
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के 48 सीट जीतकर बहुमत हासिल करने पर सचदेवा ने पार्टी को सफलता दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को दिया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दिल्ली के मतदाताओं ने विकास के लिए भाजपा का समर्थन किया तथा मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।
 
कांग्रेस की लगातार तीसरी बार हुई हार पर सचदेवा ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पार्टी होने के बावजूद उसका बहुत बुरा हाल हुआ है और उसे कड़ी मेहनत करनी चाहिए। ALSO READ: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार
 
दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सचदेवा ने कहा कि पार्टी एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाती है और ऐसे निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ देती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

SIR के बाद बिहार में घटे करीब 65 लाख मतदाता, अब 7.24 करोड़ Voter बचे

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा