नीतीश के साथ फिर गठबंधन नहीं, उनका समय समाप्त हो चुका : तेजस्वी यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (22:22 IST)
Bihar Politics News : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों को बुधवार को खारिज करते हुए दावा किया कि 'थके हुए' जद(यू) अध्यक्ष का समय समाप्त हो चुका है।
 
यादव ने बांका कहा कि कुमार केंद्र के साथ अपने प्रभाव का उपयोग करके जाति जनगणना करवाएं और राज्य के लिए विशेष दर्जा और बाढ़ से तबाह हुए क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज सुनिश्चित करें। जनता दल (यू) प्रमुख इस साल जनवरी में राज्य में महागठबंधन को छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) में चले गए थे। महागठबंधन की सरकार में यादव उपमुख्यमंत्री थे।
ALSO READ: तेजस्वी यादव ने खाली किया सरकारी बंगला, BJP का आरोप पलंग, सोफा-AC से लेकर बाथटब तक ले गए अपने साथ
कुमार के साथ फिर से हाथ मिलाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यादव ने कहा, सवाल ही नहीं उठता। उनका समय समाप्त हो चुका है। वह थक चुके हैं और अब बिहार पर शासन करने में सक्षम नहीं हैं।
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जद(यू) के साथ मिलकर बिहार में दो बार सरकार बनाई। दोनों दलों ने पहली बार 2015 में गठबंधन किया था और विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि नीतीश कुमार दो साल बाद राजग में चले गए थे। यादव ने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है और वह सत्ता में बने रहने के लिए जद(यू) पर निर्भर है।
ALSO READ: Bihar : नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने बताया 'कड़वा' सच, क्या JDU में मचेगी हड़कंप
यादव ने आरोप लगाया, फिर भी नीतीश कुमार बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा दिलवाने में विफल रहे। वह जाति जनगणना के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार पर दबाव नहीं बना पाए हैं। हाल में जब बिहार में बाढ़ आई, तो कोई शीर्ष केंद्रीय नेता नहीं आया और न ही किसी विशेष सहायता की घोषणा की गई।
 
उन्होंने कहा, 2008 से तुलना करें, जब मेरे पिता (लालू प्रसाद) रेलमंत्री थे। बाढ़ राहत के लिए 1,000 करोड़ रुपए के पैकेज सहित सभी प्रकार की मदद दी गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। यादव पूरे राज्य के अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत बांका पहुंचे हैं।
ALSO READ: बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह जमुई से सीधे झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे जहां चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यादव ने कहा, मैं कल रांची के लिए रवाना हो जाऊंगा। हम झामुमो, कांग्रेस और वाम दलों के साथ गठबंधन करके राजग को हराएंगे। बिहार की भी चार सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इनमें से तीन पर हम जीते थे। हम इस उपचुनाव में चारों सीट जीतने की कोशिश करेंगे।
 
राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रस्तावित हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, गिरिराज सिंह 10 साल से केंद्रीय मंत्री हैं। उनके पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए वह हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत और जहर बोकर अपना धंधा चलाने में लगे हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का लालू यादव पर तंज, गायों का चारा भी खा लिया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सपा नेता तारिक खान को जान से मारने की धमकी

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, कटक में पटरी से उतरी कामाख्‍या एक्सप्रेस

पीएम मोदी बोले, RSS भारत की अमर संस्कृति का वट वृक्ष

आयकर विभाग का इंडिगो पर 944 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख