मौसम अपडेट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा लुढ़का, लेह में तापमान -15.6 डिग्री नीचे

Webdunia
मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (23:31 IST)
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक इसके सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी है। कुपवाड़ा के तंगधार में बर्फीले तूफान में सेना के 3 जवान लापता हो गए। सुरक्षा बलों ने अन्य जवानों को सुरक्षित निकाल लिया।

पहाड़ों से चलने वाली तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण पारा लुढ़कने की संभावना है। गिरते तापमान और हवा की गति में संभावित गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। दिल्ली में बुधवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।
 
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। शहर में सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है।
 
पिछले हफ्ते ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण पूरे जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में रात्रि के तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। हालांकि, दिन का तापमान दस दिसंबर तक स्थिर रहने की संभावना है।
 
उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य के नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। वैष्णों देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का दौर जारी है।
 
लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंड स्थान रहा और यहां का तापमान शून्य के नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में मनाली का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख