राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2016 (00:23 IST)
जयपुर। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में गुरुवार को भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। फलौदी में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में आज भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 50.2 डिग्री, बाडमेर और बीकानेर में 49.5-49.5 डिग्री, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, जोधपुर में 48.8 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, डबोक में 46.4 डिग्री और अजमेर में 46.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में शहर के मुख्यमार्गों पर चिलचिलाती धूप के कारण सड़कें सूनी देखी गईं। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने और अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
 
गर्मी ने भोपाल में 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 45.6 : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भीषण गर्मी से पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया और पारा 45.6 डिग्री पर जा टिका जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है।
 
झीलों की नगरी कहलाने वाले इस शहर में कल अधिकतम तापमान 45.5 था। तीखी धूप और लू की लपटों के बीच आज पारा कुछ और उछला। राजधानी में ऑल टाइम रिकॉर्ड 46 है, जो वर्ष 2010 में 25 मई को दर्ज हुआ था। उसके बाद सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान आज रिकॉर्ड हुआ है। 48 डिग्री सेल्सियस के साथ श्योपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
 
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा ग्वालियर में 47,  होशंगाबाद में 46.9, खजुराहो में 46.8, शिवपुरी एवं दमोह में 46, उज्जैन में 45.5, खरगोन में 45, नरसिंहपुर में 44, इंदौर में 44, सतना में 43.8, जबलपुर में 43.4, रीवा ओर उमरिया में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान अंकित हुआ है। इस बीच मंडला में आज बूंदाबांदी भी हुई। 
 
प्रवक्ता के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग तथा होशंगाबाद, राजगढ़, शाजापुर एवं खरगोन जिलों में तीव्र लू चलने की संभावना है। इस बीच प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में ऊपरी हवाओं में चक्रवात की स्थिति भी निर्मित हो गई है। 
 
अगले 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभाग तथा सीहोर भोपाल एवं राजगढ़ जिले में धूलभरी आंधी भी चलने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 46 पर पहुंच सकता है। (भाषा)  
Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price : सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में 1,200 रुपए की गिरावट, चांदी में मजबूती

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रॉबर्ट वाद्रा फिर ईडी के सामने नहीं हुए पेश, यह बताया कारण

भगवान चित्रगुप्त पर विवादित टिप्पणी को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी

Wife Swapping : पत्नी को स्वैपिंग के लिए किया मजबूर, दोस्तों से करवाई छेड़खानी, सोशल मीडिया पर निकाला ऑफर, कोर्ट का पति को बेल देने से इंकार

मोहन भागवत का हिन्दू समाज और देश को एकजुट रखने के लिए परस्पर मतभेदों को भुलाने का आह्वान

अगला लेख