Hanuman Chalisa

भयानक सर्दी के बीच तलाशी अभियानों से भड़के कश्मीरी

सुरेश डुग्गर
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (18:00 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में भयानक सर्दी के बीच कश्मीरियों को सुरक्षाबलों के तलाशी अभियानों पर जो गुस्सा भड़क रहा है उसका नतीजा यह है कि दोनों पक्षों में झड़पें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियानों को रोका इसलिए नहीं है क्योंकि पहाड़ों से नीचे उतरते आतंकी सुरक्षाबलों पर हमलों को बढ़ा रहे हैं।
यही कारण था कि आज भी उत्तरी कश्मीर के हाजिन बांडीपोरा में गुरुवार सुबह उस समय लोग सड़कों पर उतर आए, जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव भी किया।
 
ग्रामीणों द्वारा सुरक्षाबलों का विरोध किए जाने के मौके का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। लेकिन संबधित अधिकारियों ने इससे इंकार करते हुए कहा कि घेराबंदी जारी है। तीन विदेशी आतंकी गुरुवार सुबह ही हाजिन गांव के पारे मोहल्ले में स्थित अपने एक संपर्क सूत्र के पास मिलने आए थे। बताया जाता है कि आतंकियों ने मोहम्मद मकबूल नामक एक ग्रामीण के मकान में पनाह ली थी। इसका पता चलते ही सुरक्षाबलों ने भी घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षाबल जैसे ही आतंकी ठिकाना बने मकान के पास पहुंचे, वहां छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए जवानों पर गोलियां चलाईं। जवानों ने खुद को इस फायरिंग से बचाया और जवाबी कार्रवाई की, लेकिन तब तक ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया।
 
ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान बंद करने व घेराबंदी हटाने के लिए कहा। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हिंसक ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग कर, स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक कथित तौर पर आतंकी घेराबंदी तोड़कर भाग चुके थे। इस खबर के लिखे जाने तक हाजिन में सुरक्षाबलों के खिलाफ प्रदर्शन जारी थे।
 
भयानक सर्दी में सुरक्षाबलों ने सिर्फ हाजिन के ही लोगों को ‘परेशान’ नहीं किया था, बल्कि पूरी वादी में अब यह रूटीन हो चुका है कि प्रतिदिन आतंकियों की तलाश में चलाए जाने वाले 8 से 10 तलाशी अभियानों में आम कश्मीरियों को ही भुगतना पड़ रहा है और भयानक सर्दी में लाइनों में खड़े होने, घरों के बाहर देर-सवेर निकाला जाना उन्हें 1990 के कश्मीर की याद जरूर दिला रहा है जो आक्रोश का कारण बनता जा रहा है।
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख