Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैश के निशाने पर पंजाब सीएम भगवंत मान, रेलवे स्टेशनों समेत 21 स्थानों पर हमले की धमकी, हाई अलर्ट

हमें फॉलो करें जैश के निशाने पर पंजाब सीएम भगवंत मान, रेलवे स्टेशनों समेत 21 स्थानों पर हमले की धमकी, हाई अलर्ट
, गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (08:12 IST)
कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पंजाब को दहलाने की धमकी दी है। उसके निशाने पर सीएम भगवंत मान सहित अकाली दल के नेता है। जालंधर स्थित श्री देवी तलाब मंदिर, पटियाला का काल माता मंदिर सहित 21 स्थान भी उसके निशाने पर हैं। सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजबीर सिंह को मिले धमकी पत्र से यह खुलासा हुआ।
 
धमकी पत्र जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवंत मान समेत चिट्ठी में बताए गए सभी व्यक्तियों और स्थानों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
 
स्टेशन मास्टर राजबीर सिंह को मिले इस पत्र के अनुसार पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश रची गई है। अमृतसर, तरनतारन के रेलवे स्टेशनों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।
 
राजबीर को यह पत्र डाकिया टिकट क्लर्क को दे गया था। वह समय एक गाड़ी के गुजरने का था। इसलिए उन्होंने पत्र रख दिया। गाड़ी गुजरने के जब उन्होंने इसे पढ़ा तो दंग रह गए। साधारण कागज पर हिंदी में सीएम भगवंत मान सहित पंजाब के 21 स्थानों को निशाना बनाने के बारे में लिखा है। पत्र में 21 और 23 मई को बम धमाके करने के बारे में लिखा गया है। उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों को धमकी पत्र के संबंध में अवगत करवा दिया है।
 
पत्र मिलने के बाद हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब-जम्मू समेत पठानकोट में भी सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात: क्या यहां भी कांग्रेस को पंजाब वाला झटका लगने वाला है?