khatu shyam baba

सात घंटे की मुठभेड़, साढ़े तीन फुट के आतंकी का सफाया

सुरेश एस डुग्गर
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के संबूरा पांपोर में करीब सात घंटे चली मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के साढ़े तीन फुट के डिवीजनल कमांडर नूरा त्राली समेत दो आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ठिकाना बना मकान भी पूरी तरह तबाह हो गया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के शहीद होने की सूचना भी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
 
नूरा त्राली के मारे जाने के साथ ही जैश ए मोहम्मद द्वारा श्रीनगर-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग और श्रीनगर शहर में एक बड़े आतंकी हमले की रची जा रही साजिश भी नाकाम हो गई है। राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने भी सुबह ट्वीट कर बताया कि घेराबंदी में दो से तीन आतंकी फंसे थे। एक आतंकी का शव मिला है। अन्य की तलाश जारी है।
 
यहां मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलवामा के अंतर्गत पांपोर के साथ सटे संबूरा इलाके में जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने सोमवार को रात साढ़े ग्यारह बजे एक कासो चलाया और आधी रात के करीब मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने गोलियां बरसा रहे आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आतंकी नहीं माने।
 
 
तड़के ढाई बजे के करीब आतंकी ठिकाना बने मकान में दो जबरदस्त धमाके भी हुए। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सात बजे आतंकियों की तरफ से अंतिम गोली चली। इसके बाद जब मलबे के ढेर में बदले आतंकी ठिकाने की तलाशी ली गई तो मलबे में दबे एक आतंकी का शव मिला। मारे गए आतंकी की पहचान नूर मोहम्मद तांत्रे उर्फ नूरा त्राली के रूप में हुई है। वह अरिपाल त्राल का रहने वाला था। फिलहाल उसके साथ मुठभेड़ में मारे गए अन्य आतंकियों के शवों की तलाश की जा रही है।
 
 
नूर मोहम्मद तांत्रे करीब पांच माह पहले ही जैश ए मोहम्मद में सक्रिय हुआ है। वह वर्ष 2000 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है और वर्ष 2003 में दिल्ली में आतंकी साजिशों को अंजाम देने के सिलसिले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह जुलाई 2015 में पैरोल पर छूटा था और उसके बाद से लगातार अपना पैरोल बढ़वा रहा था, लेकिन इसी साल 14 जुलाई को वह अचानक घर से लापता हो, दोबारा जैश ए मोहम्मद के साथ जा मिला।
 
 
2003 में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका नूर मोहम्मद साल 2015 में पैरोल पर रिहा किया गया था जिसके बाद वह दक्षिण कश्मीर में रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक, त्राल में पैदा हुआ नूर मोहम्मद आतंक के उसी गढ़ में अपनी साजिशों को अंजाम देता था, जहां हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी रहा करता था। बुरहान और नूर मोहम्मद दोनों ही त्राल के रहने वाले थे और अपने खात्मे के वक्त दोनों ही इसी इलाके में सक्रिय थे।
 
 
नूर मोहम्मद तांत्रे उर्फ नूरा त्राली छोटे कद का था और उसकी ऊंचाई मात्र साढ़े तीन फुट के करीब थी, लेकिन वह अत्यंत कट्टर आतंकी था। आतंकी संगठन में दोबारा सक्रिय होने के चंद ही दिनों बाद वह जैश ए मोहम्मद का दक्षिण कश्मीर में डिवीजनल कमांडर बन गया। उसे सुरक्षाबलों ने डबल ए श्रेणी का आतंकी घोषित करते हुए उसके जिंदा अथवा मुर्दा पकड़े जाने पर 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
 
 
आतंकी संगठन में दोबारा सक्रिय होने के बाद ही नूरा त्राली ने जैश की गतिविधियों में तेजी लाना शुरु की थी। गत 21 सितंबर को त्राल में राज्य के पीडब्लयूडी मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर ग्रेनेड हमले की साजिश भी उसने ही रची थी। यह ग्रेनेड गुलजार नामक आतंकी ने फेंका था। इस हमले में दो नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 30 अन्य जख्मी हुए थे।
 
इसके बाद तीन अक्टूबर को श्रीनगर एयरपोर्ट के साथ सटे बीएसएफ शिविर में हुए जैश के आत्मघाती हमले की साजिश में भी नूरा त्राली शामिल था। उसने अपने एक अन्य स्थानीय सूत्र की मदद से तीन हमलावर विदेशी आतंकियों को शिविर तक पहुंचाया था। हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी भी मारे गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख