Publish Date: Wed, 24 Oct 2018 (11:01 IST)
Updated Date: Wed, 24 Oct 2018 (11:05 IST)
श्रीनगर। शहर के नौगांव इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से कहा गया है कि जब तक इलाके को पूरी तरह साफ नहीं कर दिया जाए तब तक वे मुठभेड़ स्थल की तरफ नहीं जाएं।
अधिकारियों ने शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और ऐहतियाती तौर पर शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद कर दिया है। (भाषा)