जम्मू कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (18:42 IST)
Terrorist hideout busted in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और वहां से कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: ISIS आतंकी मॉड्यूल केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पुणे में कुर्क कीं आतं‍कियों की 4 संपत्तियां
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खोजबीन और घेराबंदी अभियान के दौरान अरनास उपमंडल के दलास बरनेली क्षेत्र में आतंकवादियों के इस ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। आतंकी ठिकाने के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद यह खोजबीन अभियान शुरू किया गया था।
ALSO READ: NIA ने खालिस्तानी आतंकी पर कसा शिकंजा, पंजाब में जब्‍त की अचल संपत्ति
उन्होंने बताया कि आतंकी ठिकाने से 2 डेटोनेटर, एके असॉल्ट राइफल के 12 कारतूस, 1 बैटरी और कुछ तार बरामद किए गए। रियासी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि इलाके में खोजबीन अभियान अब भी जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि पुलिस राष्ट्रविरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, तुर्किए में बने रोबोटिक लाइफबॉय नहीं खरीदेगा BMC

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

अगला लेख