आतंकी संगठन का संदिग्ध सदस्य बंगाल के दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 22 दिसंबर 2024 (17:10 IST)
Terrorist organization Bengal, South 24 Parganas : कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन के एक संदिग्ध सदस्य को रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के सदस्य होने के संदेह में जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से पकड़ा।
 
उन्होंने बताया कि जावेद ने दावा किया कि वह निजी कारणों से कैनिंग कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। जवेद घाटी में कथित तौर पर विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है और जम्मू-कश्मीर पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
 
अधिकारी ने बताया कि तहरीक-ए-मुजाहिदीन को पाकिस्तान से नियंत्रित किया जाता है और घाटी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संपर्क हैं।
 
जावेद के परिजनों ने कहा कि वह श्रीनगर का निवासी है, लेकिन उन्हें उसके किसी आतंकी संगठन से संबंध के बारे में जानकारी नहीं है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को ‘ट्रांजिट रिमांड’ के लिए जल्द ही अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा।
 
यह गिरफ्तारी हाल में आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले ‘चिकन नेक’ को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से दो मुर्शिदाबाद जिले के थे और बंगाल, केरल व असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे। इनपुट भाषा 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में गर्मी से राहत

LIVE: म्यांमार से हिमाचल तक भूकंप के झटके

पथराव के मुख्‍य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, गुना में आज कैसे हैं हालात?

दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा अवैध बोरवेल से पानी निकालना पाप

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, सरकारी नीतियों से निजी कंपनियों को कैसे हुआ लाभ?

अगला लेख