नवी मुंबई में घरों पर कौन लगा गया 'PFI जिंदाबाद' के स्टिकर और सुतली बम? जांच में जुटी पुलिस

Webdunia
रविवार, 25 जून 2023 (17:01 IST)
  • पिछले साल लगा था पीएफआई पर बैन
  • 786 के स्टिकर चिपकाए
  • नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
ठाणे। PFI News : नवी मुंबई में कुछ घरों पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के समर्थन वाले स्टिकर चिपकाने और पटाखे बांधने के आरोप में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि पीएफआई समर्थक पोस्टर व पटाखे जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर में पीएफआई और उससे जुड़े कई लोगों को सख्त गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों पर आईएसआईएस सहित अन्य वैश्विक आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोपों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई थी।
 
786 के स्टिकर चिपकाए : अधिकारियों के अनुसार नवी मुंबई के पनवेल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार तड़के एक व्यक्ति के घर के बाहर हरी स्याही से ‘पीएफआई जिंदाबाद’ और ‘786’ लिखे स्टिकर चिपकाए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दो अन्य घरों से पटाखे और अगरबत्ती बांधी गई थी।
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से की मुलाकात
नहीं हुई कोई गिरफ्तारी : अधिकारियों के अनुसार, खंडेश्वर पुलिस ने शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153ए (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
 
पिछले साल सरकार ने लगाया था बैन : केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर में पीएफआई और उससे जुड़े कई लोगों को सख्त गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यू‍एपीए) के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों पर आईएसआईएस सहित अन्य वैश्विक आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोपों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई थी। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख