हेलिकॉप्टर क्रैश में एक मात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भोपाल से गहरा नाता, तीनों सेनाओं से जुड़ा है पूरा परिवार

विकास सिंह
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (11:40 IST)
भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS बिपिन रावत समेत सेना के 14 अफसरों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के बाद पूरा देश सदमे में है। हादसे का शिकार हुए हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक मात्र जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है।
ALSO READ: हेलीकॉप्टर क्रेश पर संसद में बोले राजनाथ, ग्रुप कैप्टन को बचाने के हरसंभव प्रयास
ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से काफी गहरा नाता है। वरूण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह सेना में थे और अब अपनी पत्नी के साथ भोपाल में ही रहते है। हादसे के वक्त वरूण सिंह के पिता केपी सिंह अपने छोटे बेटे कमांडर तनुज सिंह जो नौसेना में है की बेटी का जन्मदिन मनाने मुंबई गए हुए थे। हेलिकॉप्टर क्रैश की सूचना मिलते ही मुंबई से ही पूरा परिवार कन्नूर पहुंच गया है।

भोपाल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पड़ोसी कर्नल ईशान सिंह बताते हैं कि उनकी फोन पर वरूण के पिता केपी सिंह से बात हुई है। फोन पर पिता ने बताया कि वरूण सिंह का वेलिंगटन के सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अभी स्थिर है। पड़ोसियों के मुताबिक ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह हादसे में गंभीर रुप से झुलस गए है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

अगला लेख