Dharma Sangrah

6 माह चलेगी जनगणना, आपको देना होगा 21 सवालों के जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (07:30 IST)
नई दिल्ली। 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना के एक चरण के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित विभिन्न जानकारियां मांगेंगे।
 
रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित 'हाउसलिस्टिंग एंड हाउजिंग सेंसस' के दौरान हर घर से जानकारी एकत्र करने के लिए 31 प्रश्न पूछने का निर्देश दिया गया है।
 
हालांकि अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए मांगा जाएगा और किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं।
 
हर घर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारी इस प्रकार है- क्या परिवार के पास टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, साइकल, स्कूटर, मोटरसाइकल, मोपेड, कार, जीप या वैन, रेडियो या ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, लैपटॉप या कम्प्यूटर है या इंटरनेट तक पहुंच है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 8वीं की किताब से हटेगा 'न्यायिक भ्रष्टाचार' का चैप्टर, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद मंचा हड़कंप

दसवीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग ने बाथरूम में दिया बच्‍चे को जन्‍म, लड़की ने बताई वजह, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिकर्णिका घाट पर 'मसान की होली' पर बढ़ा विवाद, डोम राजा परिवार ने उठाए सवाल, परंपरा को लेकर दी यह चेतावनी

पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां

बिहार में दुल्‍हन को स्‍टेज पर मारी गोली, नकाब पहनकर आया था सिरफिरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात

सभी देखें

नवीनतम

UP में हर जिले में बनेंगे 100 मॉडल तालाब, ‘मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी’ अभियान से जल गुणवत्ता सुधरेगी, मच्छरजनित रोगों पर लगेगी रोक

एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

22 एक्सप्रेस-वे के जाल से बदलेगा यूपी का भविष्य, औद्योगिक क्रांति की ओर कदम

अभूतपूर्व रहा सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा

UP में 2883 मानचित्र स्वीकृत, जिला पंचायतों की आय 57 करोड़ पार; गांवों में अस्पताल-मॉल-स्टेडियम निर्माण को मिली रफ्तार

अगला लेख