पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच भेद मिटा, पेरिस में बोले रविशंकर प्रसाद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 मई 2025 (21:48 IST)
Ravi Shankar Prasad News: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच भेद अब मिट चुका है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि सरकार की नीति के रूप में आतंकवाद पड़ोसी देश के सैन्य शासन का हिस्सा है। फ्रांस के दौरे पर गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रसाद ने फ्रांसीसी मीडिया के साथ बातचीत में पाकिस्तान से उपजे आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के रुख से अवगत कराया।
 
फ्रांस में भारतीय राजदूत के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवादियों को दफनाए जाने के दौरान पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी की तस्वीरें साक्ष्य के तौर पर पेश कीं और बताया कि किस तरह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित 52 आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है।
 
आतंकवाद पाकिस्तान की नीति : प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच भेद अब मिट गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद (पाकिस्तानी) सरकार की नीति का एक औजार है, जो पाकिस्तान के सैन्य शासन का एक हिस्सा है। वहां कोई लोकतंत्र नहीं है और सबसे हास्यास्पद बात यह है कि जिस जनरल की सेना को भारत से मुंह की खानी पड़ी, उसे फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत कर दिया गया। यह उसकी हमेशा से ही इनकार की स्थिति रही है।
 
भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सैन्य साजो-सामान के प्रदर्शन को पेरिस में, मीडिया द्वारा भी उठाया गया। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने डिजिटल सबूतों के साथ रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई कई ब्रीफिंग की ओर इशारा किया। प्रसाद ने कहा कि भारत का एक भी विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में नहीं घुसा।
<

The All Party Indian Parliamentary Delegation met the Members of Parliament in the French National Assembly (Lower House) led by @Tesson59, President of the India France Friendship group. Parliamentarians reaffirmed strong ties and voiced united support for India’s fight against… pic.twitter.com/U7egiJ3BRo

— India in France (@IndiaembFrance) May 27, 2025 >
झूठ बोलता है पाकिस्तान : भाजपा नेता ने कहा कि अभियान के विवरण के बारे में पाकिस्तान झूठ बोलता रहता है, लेकिन आज हमारे सैन्य प्रतिष्ठान ने डिजिटल सबूत के साथ सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों पर उन्होंने कहा कि हमारे बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी की भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति (इमैनुएल मैक्रों) के साथ व्यक्तिगत मित्रता है... दोनों देशों के बीच रक्षा साजो-सामान के लिए भी साझेदारी शामिल है।’’
 
क्या बोलीं पुरंदेश्वरी : भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आखिरकार लक्ष्य ही मायने रखता है। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर था कि हम आतंकी ठिकानों को कैसे नष्ट करें तथा हमारे सैनिकों और हमारे हथियार प्रणालियों ने बखूबी यह किया। और, हमने एक भी सैनिक नहीं खोया। वे सभी सुरक्षित वापस आ गए।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने परमाणु हथियारों पर भारत के स्पष्ट और पहले इस्तेमाल नहीं करने के सिद्धांत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक सैन्य शासन वाला देश है... जिसका संघर्ष में निहित स्वार्थ है क्योंकि संघर्ष उसके अस्तित्व को उचित ठहराता है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि परमाणु हथियारों की धमकियां काम नहीं करेंगी। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख