बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल तक के लिए हुए बंद

एन. पांडेय
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (20:31 IST)
चमोली। गढ़वाल हिमालय स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सायं 6.45 बजे पूरे विधि-विधान के बाद बंद कर दिए गए हैं।कपाट बंद होने की प्रक्रिया शाम 4 बजे से शुरू हो गई थी। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही  चारधाम यात्रा का समापन भी हो गया। इससे पूव 5 नवंबर को गंगोत्री और 6 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट बंद किए गए थे।

बद्रीनाथ के पट बंद होने से पूर्व आज चारधाम यात्रा सीजन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के लिए धाम पहुंचे।बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को चारों ओर से 20 क्विंटल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया था। इस सजावट से इस भू बैकुंठ धाम की सजावट देखते ही बन रही थी।

कपाट बंद होने के दिन आज सुबह से ही धाम में रौनक थी। सुबह छह बजे भगवान बद्रीनाथ की अभिषेक पूजा की गई।सुबह आठ बजे बाल भोग लगाया गया, दोपहर साढ़े बारह बजे भोग लगाया गया।शाम चार बजे माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ गर्भगृह में स्थापित कर गर्भगृह से गरुड़जी, उद्धव जी और कुबेर जी को बदरीश पंचायत से बाहर निकालकर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद शाम 6:45 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए।

बद्रीनाथ में शुक्रवार 19 नवंबर को 2768 तीर्थयात्रियों ने बद्री विशाल के दर्शन किए। इस बार के सीजन में सितंबर 18 तारीख से शुरू हुई चारधाम यात्रा के बाद 1 लाख 91 हजार 106 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम में मत्था टेक चुके हैं।
पंच पूजाओं के साथ शुरू हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतिम दिन भगवान नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मुख्य पुजारी रावल जी, मंदिर समिति के सदस्यों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान बद्री विशाल जी के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए बंद किए गए। कपाट बंद होते समय आर्मी के मधुर बैंड ध्वनि ने सबको भावुक कर दिया। कपाट बंद होने से पूर्व भगवान को घृत कंबल पहनाया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के कपाट बंद होने की प्रक्रिया देखी। पूरी बद्रीनाथपुरी जय बद्री विशाल के उद्घोष के साथ गूंज उठी। मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी नम्बूदरी ने इस वर्ष की अंतिम पूजा की। कपाट बंद होने का माहौल अत्यंत धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं के साथ हुआ। कपाट बंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे भाव भक्ति से भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

अगला लेख