क्रेन का हुक लोकल ट्रेन के अगले हिस्से से टकराया, मोटरमैन जख्मी

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (12:42 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नायगांव स्टेशन पर एक क्रेन में लगा धातु का हुक एक लोकल ट्रेन के अगले हिस्से से टकरा गया। इस हादसे में उपनगरीय ट्रेन के मोटरमैन के सिर में चोट आई है। पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमीत ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर मुंबई से विरार के बीच चलने वाली आखिरी ट्रेन नायगांव स्टेशन पहुंची।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को स्टेशन पर स्टील के खंभे लगाने का काम किया जाना था जिसके लिए पटरियों के समानांतर एक क्रेन खड़ी थी। ठाकुर ने बताया कि अचानक से ट्रांसजेंडर लोगों के एक समूह ने पथराव शुरू कर दिया जिससे क्रेन के चालक के दाएं अंगूठे में चोट लग गई।
 
उन्होंने कहा कि तभी विरार जाने वाली एक स्थानीय ट्रेन स्टेशन पहुंची। क्रेन चालक के हाथ में चोट लगने की वजह से उसे मशीन को संचालित और नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी जिसके चलते क्रेन का हुक लोकल ट्रेन के शीशे के फ्रेम से टकरा गया। इससे फ्रेम थोड़ा-सा मुड़ गया।
 
ठाकुर के मुताबिक हादसे में मोटरमैन को मामूली चोट आई है और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रेन को खाली कराके विरार कार शेड ले जाया गया। प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मोटरमैन को मामूली चोट आई लेकिन लोकल ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन का परिचालन सामान्य हो गया है और हम स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

अगला लेख