3 जून को पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जताया देरी का अनुमान

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (17:40 IST)
नई दिल्ली। केरल में मानसून के आगमन में 2 दिन की देरी हो सकती है और राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि कर्नाटक तट पर चक्रवातीय परिसंचरण के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की चाल प्रभावित हुई है।

विभाग ने कहा, एक जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जोर पकड़ सकती हैं, जिसके चलते केरल में वर्षा संबंधी गतिविधि में तेजी आ सकती है। लिहाजा केरल में तीन जून के आसपास मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार, निम्न स्तरीय दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के चलते वर्षा संबंधी गतिविधियां तेज होंगी।

इसके साथ ही अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान है। केरल में सामान्य रूप से एक जून को मानसून दस्तक दे देता है। इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाली वर्षा ऋतु शुरू हो जाती है।

मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में केरल में 31 मई को मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था।इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है।

राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का दौर जारी : राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा जहां चूरू में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गया जबकि पाली में रात का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ अचानक आधीं चलने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार रविवार को चूरू में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री, बीकानेर-फलौदी में 45.4-45.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45 डिग्री, सवाईमाधोपुर-पाली में 43.7-43.7 डिग्री, पिलानी में 43.1 डिग्री, कोटा-जैसलमेर-वनस्थली में 42.2-42.2 डिग्री, बाडमेर में 42 डिग्री, जयपुर में 41.8 डिग्री और अन्य प्रमुख शहरों में 41.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक पाली में रात का तापमान सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में 31.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक श्रीगंगानगर में 5.2 मिलीमीटर बारिश, चूरू में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख