IndiGo पायलट थप्पड़ कांड में अंदर के पैसेंजर ने बताया क्‍या हुआ था फ्लाइट के अंदर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 जनवरी 2024 (14:14 IST)
X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर अपने ओपन लेटर में सहयात्री Sanal Vij ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना में एयरलाइंस अपनी गलतियों और अव्‍यवस्‍थाओं को छुपा रहा है। जबकि उस दिन भूख और 10 घंटे से ज्‍यादा देर तक इंतजार के बाद सभी यात्रियों के सब्र का बांध टूट चुका था।

नहीं मिला पानी, क्रू मेंबर ने नहीं दिया ध्‍यान : उस दिन indigo की उस फ्लाइट में मौजूद सनल विज ने कहा कि वह थप्पड़ मारने को सपोर्ट नहीं करते हैं। उनका मानना है कि साहिल कटारिया (थप्पड़ मारने वाला युवक) को ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन जो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह चंद सेकंड की है। इससे पहले साहिल समेत अन्य यात्रियों की पीड़ित को पायलट अनुप कुमार से बहस हुई थी। लोग घंटों से भूखे होने और बच्चों व बुजुर्गों को पीने का पानी देने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। लेकिन क्रू मेंबर लगातार से ग्राउंड स्टाफ के साथ लंबी-लंबी बातें कर रहे थे और उन्हें मांगने पर भी उन्हें पानी नहीं दिया गया।

विमान का गेट बंद नहीं किया : विज का कहना था कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2175 को उस दिन सुबह 7:40 बजे Delhi से Goa के लिए रवाना होना था। लेकिन वह शाम 5:35 बजे रवाना हुई। इस बीच पहले तो घंटों इंतजार के बाद 12:20 pm बजे एयरलाइंस कर्मियों ने बोर्डिंग शुरू की। फिर महज 30 मिनट में सभी यात्रियों के विमान में बैठने के बाद तकरीबन दोपहर 2:50 बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी।

बता दें कि थप्‍पड मारने के आरोप में साहिल कटारिया पर को पालयट की शिकायत पर दिल्ली एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा साहिल को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख