Festival Posters

अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट का विकास,कैबिनेट की बैठक में बोले CM मोहन यादव, पांच सदस्यीय टीम का होगा गठन

विकास सिंह
बुधवार, 17 जनवरी 2024 (14:10 IST)
भोपाल। अयोध्या में भगवान राममंदिर का भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार भगवान राम के जीवन काल से जुड़े अहम स्थान चित्रकूट का विकास अयोध्या की तर्ज पर करने जा रही है। गौरतलब है कि भगवान राम ने अपने वनवास का सार्वधिक समय चित्रकूट में बिताया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट में श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास की पहली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा, इसके लिए पांच विशेषज्ञों की समिति बनाकर काम आरंभ किया जाएगा।

मंगलवार को चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की पहली बैठक में चित्रकूट का अयोध्या की तरह विकास करके इसे भगवान राम के जीवन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाने का निर्णय किया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि चित्रकूट सहित राम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रदेश में राम वन पथ गमन मार्ग में 1450 किलोमीटर की दूरी शामिल है। इसमें 23 प्रमुख धार्मिक स्थल है,जिनमें सतना, पन्ना, कटनी, अमरकंटक, शहडोल, उमरिया आदि स्थल शामिल हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रामवन गमन पथ के प्रमुख स्थलों का विकास करने के साथ क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक विकास और राम कथा से जुड़े आयामों को भी शामिल किया जायेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चित्रकूट के दीवाली मेले तथा अमावस्या मेले में रामकथा और राम के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी एवं राम वन पथ गमन से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित करायें। इसके लिए अमावस्या मेले को पर्यटन कैंलेंडर में शामिल करने का निर्णय भी लिया गया।
<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख