इंडिगो विमान के इंजन से निकली चिंगारी, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (23:51 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो विमान के इंजन में आग की खबर से हड़कंप मच गया। यह विमान दिल्‍ली से बेंगलुरु जा रहा था। इसी बीच विमान के इंजन में स्पार्क के बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान के उड़ान भरते समय ही यह घटना सामने आई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, इंडिगो के विमान में इंजन के पास से चिंगारी निकलने के बाद पायलट ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया। विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर दमकल, पुलिस, सीआइएसएफ सभी पूरी तरह सतर्क थे।

इससे एक दिन पहले ही आकासा एयर के एक विमान के साथ दुर्घटना हुई थी। अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे अकासा एयर के एक विमान से गुरुवार को पक्षी टकरा गया था। हालांकि इसके बावजूद विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतारा गया।
Edited by : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख